तेरी करुणा से सबकी है विपदा टली भजन लिरिक्स

तेरी करुणा से सबकी है विपदा टली भजन में भगवान की असीम दया और कृपा को सराहा गया है। यह भजन यह संदेश देता है कि जब कोई भक्त ईमानदारी से भगवान की पूजा करता है, तो भगवान अपनी करुणा से उसकी सभी परेशानियाँ और विपत्तियाँ दूर कर देते हैं।

Teri Karura Se Sabaki Hai Viptda Tali Bhajan Lyrics

तेरी करुणा से सबकी, है विपदा टली,
जय हो बजरंगबली, जय हो बजरंगबली,
तेरे चिंतन से हर दुख, की रैना ढली,
जय हो बजरंगबली,

जय हो बजरंगबली।1।

तेरी शक्ति की ज्योति, हर इक मन में है,
तेरे नाम की सुगंध, तो कण कण में है,
जिनके साँसों में तेरी, ही माला फिरे,
उनकी नैया कभी ना, भंवर में घिरे,
तेरे सम्मुख बलाओं की, इक ना चली,
जय हो बजरंगबली,

जय हो बजरंगबली।2।

राम नाम की शक्ति, तेरे पास है,
भक्तों का बहुत तुझ पे, विश्वास है,
तेरी पूजा से अंधकार, घर का मिटे,
हर दुख रोग भय की, बदरिया छटे,
तू है दानव दलन, हर बलि से बलि,
जय हो बजरंगबली,

जय हो बजरंगबली।3।

तेरा सुमिरन शनि से, बचाता हमें,
पाठ तेरा ही हर सुख, दिलाता हमें,
तेरे निर्दोष चरणों की, धूल ही मिले,
तो ही पतझड़ में कलियाँ, खुशी की खिले,
पग धूलि तो चंदन से, भी है भली,
जय हो बजरंगबली,
जय हो बजरंगबली।4।

तेरी करुणा से सबकी,
है विपदा टली
जय हो बजरंगबली,
जय हो बजरंगबली,
तेरे चिंतन से हर दुख,
की रैना ढली,
जय हो बजरंगबली,
जय हो बजरंगबली।5।

इस भजन के माध्यम से हम यह समझते हैं कि भगवान की कृपा और आशीर्वाद से जीवन के सारे दुखों और परेशानियों का निवारण हो सकता है। “तेरी करुणा से सबकी है विपदा टली” हमें यह याद दिलाता है कि भगवान की कृपा से हर मुश्किल आसान हो जाती है और हर दुख का अंत होता है। जय श्री राम!

Leave a comment