भक्तों में भक्त निराला ये माँ अंजनी का लाला लिरिक्स

भक्तों में भक्त निराला भजन हनुमान जी की विशेषताओं और उनके अनमोल आशीर्वाद की महिमा को बयां करता है। इस भजन में भक्त हनुमान जी के अद्वितीय रूप का जिक्र करते हुए यह बताते हैं कि वह सिर्फ भगवान राम के प्रिय भक्त नहीं, बल्कि सभी भक्तों के संकटों को हरने वाले भी हैं।

Bhakto Me Bhakt Nirala Ye Maa Anjani Ka Lala Lyrics

भक्तों में भक्त निराला,
ये माँ अंजनी का लाला,
मेहंदीपुर घाटे वाला,
ये माँ अंजनी का लाला।1।

श्री राम काज को तत्पर,
इक पल की ना देर करे,
जो करे राम नाम का सुमिरन,
ये उस पर मेहर करे,
श्री राम दूत मतवाला,
जपे राम नाम की माला,
भक्तो में भक्त निराला,
ये मां अंजनी का लाला।2।

श्री राम का सच्चा सेवक,
भक्तो का पालनहार,
मेहंदीपुर में देखो,
दिखाता है चमत्कार,
भक्तो का संकट टाला,
ये भक्तो का रखवाला,
भक्तो में भक्त निराला,
ये मां अंजनी का लाला।3।

जहां हरि का कीर्तन होता,
दौड़े आते है पल में,
भक्तो के संग में झूमे,
भक्ति का अमृत बरसे,
सब कहते बजरंग बाला,
खोले बंद किस्मत का ताला,
भक्तो में भक्त निराला,
ये मां अंजनी का लाला।4।

मेहंदीपुर धाम बनाके,
ये सबके संकट काटे,
और सालासर में सबको,
ये सोना चांदी बांटे,
‘सिंगला’ है किस्मत वाला,
पिए राम नाम का प्याला,
भक्तो में भक्त निराला,
ये मां अंजनी का लाला।5।

भक्तों में भक्त निराला,
ये माँ अंजनी का लाला,
मेहंदीपुर घाटे वाला,
ये माँ अंजनी का लाला।6।

यह भजन हमें यह सिखाता है कि हनुमान जी की भक्ति न केवल जीवन में शक्ति और साहस लाती है, बल्कि हमारे हर दुःख और संकट को भी हर देती है।इसके साथ हनुमान जी के अन्य भजन शक्ति और साहस, दुःख आदि को हर लेती है। जय बजरंगबली!

Leave a comment