Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

कारोबार मेरो बालाजी चलावे भजन लिरिक्स

कारोबार मेरो बालाजी चलावे एक भक्ति भरा भजन है, जो भक्तों के विश्वास और श्रद्धा को दर्शाता है। इस भजन में भक्त अपने जीवन के सभी कार्यों और प्रयासों के लिए बालाजी, यानी हनुमान जी की मदद की प्रार्थना करते हैं। यह भजन यह सिखाता है कि हमें अपने कामों में सफलता और समृद्धि पाने के लिए केवल अपने विश्वास को सच्चा बनाए रखना चाहिए।

Karobar Mero Balaji Chalave Lyrics

कारोबार मेरो बालाजी चलावे,
मेरी बैलेंस शीट बालाजी बणावे,
जिमे कदे भी घाटों आवे ना,
आवे ना,
कारोबार मेरो बालाजी चलावें,
मेरी बैलेंस शीट बालाजी बणावे।1।

मैं तो कीर्तन में रम जाऊँ,
मेरी गद्दी पे बाबो विराजे,
मुझे चिंता फिकर है क्या की,
घोटे वालो है जद म्हारे सागे,
लेणे देणे को हिसाब,
राखे हाथा में ही आप,
मेरी रोकड़ियो रोज मिलावे जी,
मिलावे जी,
कारोबार मेरो बालाजी चलावें,
मेरी बैलेंस शीट बालाजी बणावे।2।

मेरे धंदे में लागत कुछ ना,
पर फिर भी है मुझको सवाई,
मैं बैठ्यो मौज उड़ाउँ,
करूँ राम नाम की कमाई,
मेरो साथी लखदातार,
मेरा भरया रहे भंडार,
मेरी विपदा में आड़ो आवे जी,
आवे जी,
कारोबार मेरो बालाजी चलावें,
मेरी बैलेंस शीट बालाजी बणावे।3।

अन्न धन लक्ष्मी को दाता,
मेरो बाबो सालासर वालो,
मैं ‘हर्ष’ भला क्या सोचूं,
मेरी बगिया को है यो रखवालो,
मेरे बाबा की के बात,
राखे सिर पर मेरे हाथ,
मेरा पग पग पे साथ निभावे जी,
निभावे जी,
कारोबार मेरो बालाजी चलावें,
मेरी बैलेंस शीट बालाजी बणावे।4।

कारोबार मेरो बालाजी चलावे,
मेरी बैलेंस शीट बालाजी बणावे,
जिमे कदे भी घाटों आवे ना,
आवे ना,
कारोबार मेरो बालाजी चलावें,
मेरी बैलेंस शीट बालाजी बणावे।5।

“कारोबार मेरो बालाजी चलावे” एक भक्ति भरा भजन है, जो भक्तों के विश्वास और श्रद्धा को दर्शाता है। इस भजन में भक्त अपने जीवन के सभी कार्यों और प्रयासों के लिए बालाजी, यानी हनुमान जी की मदद की प्रार्थना करते हैं। यह भजन यह सिखाता है कि हमें अपने कामों में सफलता और समृद्धि पाने के लिए केवल अपने विश्वास को सच्चा बनाए रखना चाहिए।

Leave a comment