Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

आजा आजा हनुमान संकट मोचन तेरो नाम लिरिक्स

आजा आजा हनुमान संकट मोचन तेरो नाम भजन भक्तों के हृदय से निकली पुकार है, जो संकटमोचन हनुमानजी से जीवन के कष्टों को हरने की विनती करता है। जब भी भक्त कठिनाइयों से घिर जाते हैं, तब उनकी एक ही आस होती है — हनुमानजी की कृपा।

Aaja Aaja Hanuman Sankat Mochan Tero Naam Lyrics

ओ लंका जलाने वाले,
संजीवन लाने वाले,
ओ लंका जलाने वाले,
संजीवन लाने वाले,
आजा आजा हनुमान,
संकट मोचन तेरो नाम,
ओ लाल लंगोटे वाले।।

आया तेरी शरण,
हार के हार के आ गया,
दुःख का बादल प्रभु,
झूम के झूम के छा गया,
विनती सुनलो हनुमान,
बैठा मैं तो तेरे धाम,
ओ राम नाम मतवाले,
आजा आजा हनूमान,
संकट मोचन तेरो नाम,
ओ लाल लंगोटे वाले।।

मेरा कोई नहीं,
एक तेरे सिवा हे प्रभु,
आंसुओ की झड़ी,
रुकती थमती नहीं हे प्रभु,
मेरा छोटा सा जहान,
तुम हो बालाजी महान,
ओ राम नाम मतवाले,
आजा आजा हनूमान,
संकट मोचन तेरो नाम,
ओ लाल लंगोटे वाले।।

‘लहरी’ पूजे तुम्हे,
तुम्ही शक्ति मेरी धारणा,
प्रार्थना हो मेरी,
मेरी आराधना प्रार्थना,
ऐसा दे दो वरदान,
मेरे प्यारे हनुमान,
तकदीर जगाने वाले,
आजा आजा हनूमान,
संकट मोचन तेरो नाम,
ओ लाल लंगोटे वाले।।

ओ लंका जलाने वाले,
संजीवन लाने वाले,
ओ लंका जलाने वाले,
संजीवन लाने वाले,
आजा आजा हनुमान,
संकट मोचन तेरो नाम,
ओ लाल लंगोटे वाले।।

हनुमानजी केवल शक्ति और पराक्रम के देवता ही नहीं हैं, बल्कि वे अपने भक्तों के सच्चे साथी भी हैं। जब भी कोई उन्हें सच्चे मन से पुकारता है, वे दौड़े चले आते हैं। इनके अन्य भजन बजे हमें सिखाता है कि सच्ची श्रद्धा और विश्वास से संकटमोचन को याद करने पर हर संकट दूर हो जाता है।

Leave a comment