Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

बजाये राम नाम की ताली हनुमान जी भजन लिरिक्स

बजाये राम नाम की ताली भजन भगवान हनुमान जी की अटूट भक्ति और राम नाम की महिमा को दर्शाता है। जब भी भक्त राम नाम का जप करता है, तो हनुमान जी की कृपा उस पर बरसती है। यह भजन भक्तों को राम भक्ति में लीन होने और संकटों से मुक्त होने का संदेश देता है। हर संकट का हल श्री राम का नाम ही है, और यह भजन हमें उसी नाम जप की महिमा का अहसास कराता है।

Bajaye Ram Naam Ki Taali Hanuman Ji Bhajan Lyrics

जय जय जय श्री राम,
जय जय जय श्री राम,
चारो युगों के तुम प्रतापी,
बजरंगी बलशाली,
बजाये राम नाम की ताली,
जय जय जय श्री राम,
जय जय जय श्री राम।।

सतयुग में तुम रूद्र कहाये,
त्रेता में हनुमत बन आये,
द्वापर युग में हरि मिलन की,
तुमने आस लगा ली,
बजाए राम नाम की ताली,
जय जय जय श्री राम,
जय जय जय श्री राम।।

अजर अमर प्रभु गुण के सागर,
भर दो मेरी खाली गागर,
पवन पुत्र अंजनी के लाला,
करे भगत रखवाली,
बजाए राम नाम की ताली,
जय जय जय श्री राम,
जय जय जय श्री राम।।

कलयुग में है वास तुम्हारा,
मेहंदीपुर है सच्चा द्वारा,
जो कोई सच्चे मन से आता,
भरते झोली खाली,
बजाए राम नाम की ताली,
जय जय जय श्री राम,
जय जय जय श्री राम।।

जय जय जय श्री राम,
जय जय जय श्री राम,
चारो युगों के तुम प्रतापी,
बजरंगी बलशाली,
बजाये राम नाम की ताली,
जय जय जय श्री राम,
जय जय जय श्री राम।।

बजाये राम नाम की ताली भजन सुनकर मन भक्ति और श्रद्धा से भर जाता है। जब हम सच्चे मन से श्री राम का नाम लेते हैं, तो हनुमान जी स्वयं हमारी रक्षा करते हैं और हमें हर विपत्ति से बचाते हैं। यह भजन हमें सिखाता है कि किसी भी परेशानी में हमें प्रभु श्री राम का नाम नहीं छोड़ना चाहिए।

Leave a comment