हनुमान की कृपा से कमाल हो गया भजन लिरिक्स

“हनुमान की कृपा से कमाल हो गया” भजन भगवान हनुमान जी की अनंत कृपा और भक्तों पर उनकी असीम दया का गुणगान करता है। जब भी कोई संकट में होता है, हनुमान जी अपनी अद्भुत शक्ति और भक्तवत्सल स्वभाव से उसे उबार लेते हैं। यह भजन हमें यह विश्वास दिलाता है कि अगर हम सच्चे मन से हनुमान जी की आराधना करें, तो कोई भी मुश्किल हमारे रास्ते का रोड़ा नहीं बन सकती।

Hanuman Ki Kripa Se Kamal Ho Gya Bhajan Lyrics

हनुमान की कृपा से,
कमाल हो गया,
तेरे दर पे जबसे आया,
मालामाल हो गया,
तेरे दर पे जबसे आया,
मालामाल हो गया।1।

तेरी शरण में आके मिला,
मुझको सहारा,
तेरी कृपा से चलता,
अब मेरा गुजारा,
जो तेरे दर पे आया,
निहाल हो गया,
तेरे दर पे जबसे आया,
मालामाल हो गया,
तेरे दर पे जबसे आया,
मालामाल हो गया।2।

कलयुग में बाबा,
तेरा ही डंका बजेगा,
हर घर का बच्चा बच्चा,
जय श्री राम बोलेगा,
तेरी कृपा से जीवन,
खुशहाल हो गया,
तेरे दर पे जबसे आया,
मालामाल हो गया,
तेरे दर पे जबसे आया,
मालामाल हो गया।3।

ये ‘श्याम शुभम’ बाबा,
अब तेरे सहारे,
छोटा सा है ये जीवन,
तेरे दर पे गुजारे,
जो सोचा ना वो पाया,
कमाल हो गया,
तेरे दर पे जबसे आया,
मालामाल हो गया,
तेरे दर पे जबसे आया,
मालामाल हो गया।4।

हनुमान की कृपा से,
कमाल हो गया,
तेरे दर पे जबसे आया,
मालामाल हो गया,
तेरे दर पे जबसे आया,
मालामाल हो गया।5।

हनुमान की कृपा से कमाल हो गया भजन हमें यह सीख देता है कि भक्ति में ही सच्ची शक्ति है। जब हम हनुमान जी को पूरे समर्पण और प्रेम से पुकारते हैं, तो वे अवश्य ही हमारी रक्षा करते हैं और हमारे कष्ट हर लेते हैं। हमें हर परिस्थिति में हनुमान जी का आश्रय लेना चाहिए और उनकी कृपा को अपने जीवन में अनुभव करना चाहिए।

Leave a comment