Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

बागेश्वर मेरी किस्मत का परचा आज निकाल दो

बागेश्वर मेरी किस्मत का परचा आज निकाल दो भजन बागेश्वर धाम सरकार और बालाजी महाराज की कृपा को समर्पित है। जब भक्त सच्चे मन से प्रभु के चरणों में आकर अपनी व्यथा सुनाते हैं, तो वे उनकी किस्मत का लेखा जोखा पलटने की शक्ति रखते हैं। यह भजन श्रद्धालुओं की आस्था, विश्वास और दिव्य चमत्कारों पर आधारित है, जो यह दर्शाता है कि भगवान की कृपा से असंभव भी संभव हो सकता है।

Bageshwar Meri Kismat ka Parcha Aaj Nikal Do

बागेश्वर मेरी किस्मत का,
परचा आज निकाल दो,
बिगड़ी संवार दो,
कर मालामाल दो॥

शरण तुम्हारी आया हूं,
आंख में आंसू लाया हूं।
मेरा हिमायती कोई नहीं,
मैं जग का ठुकराया हूं।
मेरे सर से भूत प्रेत के,
साए को तुम टाल दो।
बिगड़ी संवार दो,
कर मालामाल दो॥

मेरे जैसे लाखों तारे,
दीन दुखी के काम सँवारे।
तेरे नाम की शोहरत सुनकर,
मैं भी आया तेरे द्वारे।
भजन करूं मैं सदा तुम्हारा,
ऐसा जादू डाल दो,
बिगड़ी संवार दो,
कर मालामाल दो॥

राम का प्याला मुझे पिला दो,
दिल में मेरे भक्ति जगा दो।
थोड़ी मेरी करके सिफारिश,
सन्यासी बाबा से मिला दो।
कहे ‘अनाड़ी’ ‘सांवरिया’ का,
संकट सारा टाल दो।
बिगड़ी संवार दो,
कर मालामाल दो॥

बागेश्वर मेरी किस्मत का,
परचा आज निकाल दो।
बिगड़ी संवार दो,
कर मालामाल दो॥

Bageshwar Meri Kismat ka Parcha Aaj Nikal Do भजन यह संदेश देता है कि जो भी भक्त सच्चे हृदय से बागेश्वर धाम सरकार और बालाजी महाराज का स्मरण करता है, उसकी सभी मनोकामनाएँ पूरी होती हैं। यह भजन हमें यह प्रेरणा देता है कि श्रद्धा और विश्वास के साथ हनुमान जी की भक्ति करें, क्योंकि वे ही हमारे भाग्य के विधाता हैं। जब भी संकट आए, बस प्रभु का नाम लें और उनकी शरण में जाएं। जय श्री बालाजी! जय बागेश्वर धाम सरकार।

Leave a comment