बजरंगबली जिसने तेरा नाम पुकारा है लिरिक्स

बजरंगबली जिसने तेरा नाम पुकारा है भजन हनुमान जी की कृपा, उनके आश्रय और भक्तों को मिलने वाले अपार आशीर्वाद का वर्णन करता है। यह भजन हमें यह विश्वास दिलाता है कि हनुमान जी अपने भक्तों की रक्षा हर परिस्थिति में करते हैं और उन्हें हर विपत्ति से उबारते हैं। यह भजन लिरिक्स निम्नलिखित है –

Bajarang bali jisne tera naam pukara hai

बजरंगबली जिसने,
तेरा नाम पुकारा है।

दोहा

बूटी संजीवन ना लाते,
लक्ष्मण जी प्राण गंवाते।
सीता भी ना मिल पाती,
और लंका भी ना जल पाती।

बल में बलवान ना होते,
लिए गदा महान ना होते।
तो विजयी श्रीराम ना होते,
अगर हनुमान ना होते।

बजरंगबली जिसने,
तेरा नाम पुकारा है।
तूने तूने उस प्राणी का,
हर काम संवारा है।
बजरंग बलि जिसने,
तेरा नाम पुकारा है।
तूने तूने उस प्राणी का,
बाबा काम संवारा है॥

लक्ष्मण के शक्ति लगी,
मूर्छित हो कर वो पड़े।
दुविधाओं के वश में,
तब प्रभु श्री राम पड़े,
मेरे प्रभु श्री राम पड़े।

संजीवन लाने को,
तेरा नाम पुकारा है।
तूने तूने उस प्राणी का,
बाबा काम संवारा है॥

कृष्ण और अर्जुन के संग,
कुरुक्षेत्र सजाया था।
अपने बल पौरुष से,
उस रथ को बचाया था।

फिर श्याम ने भी तुमको,
माना रखवाला है।
तूने तूने उस प्राणी का,
बाबा काम संवारा है॥

यश वैभव ना चाहे,
तुमसे ओ बजरंगी।
तुझमे ही रम जाए,
मेरा मन ये बहुरंगी।

सब निर्बल को तेरा,
बस तेरा सहारा है।
तूने तूने उस प्राणी का,
बाबा काम संवारा है॥

बजरंग बलि जिसने,
तेरा नाम पुकारा है।
तूने तूने उस प्राणी का,
हर काम संवारा है।

बजरंग बलि जिसने,
तेरा नाम पुकारा है।
तूने तूने उस प्राणी का,
बाबा काम संवारा है।

यह Bajarang bali jisne tera naam pukara hai भजन हमें शक्ति, साहस और भक्ति का संदेश देता है और प्रेरित करता है कि हम हर परिस्थिति में हनुमान जी का स्मरण करें और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। क्योंकि जहाँ सच्ची भक्ति होती है, वहाँ हनुमान जी स्वयं उपस्थित होते हैं और अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। जय बजरंगबली।

Leave a comment