Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

राम भक्त हनुमान के जैसा देव नहीं संसार में

राम भक्त हनुमान के जैसा देव नहीं संसार में भजन हनुमान जी की अद्वितीय भक्ति, शक्ति और सेवाभाव को दर्शाता है। यह भजन हमें यह एहसास कराता है कि संपूर्ण ब्रह्मांड में हनुमान जी जैसा निःस्वार्थ और समर्पित भक्त कोई नहीं। उन्होंने अपने आराध्य प्रभु श्रीराम की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन अर्पित कर दिया और अपने पराक्रम, बल, धैर्य और भक्ति से संसार को यह सिखाया कि सच्चा भक्त वही है, जो अपने इष्टदेव के प्रति निःस्वार्थ प्रेम और पूर्ण समर्पण रखता है।

Ram Bhakt Hanuman Ke Jaisa Dev Nahin Sansar Mien

राम भक्त हनुमान के जैसा,
देव नहीं संसार में।
बैठा सज धज के देखो,
अपने दरबार में।
बैठा सज धज के देखो,
अपने दरबार में॥

जो भी मेरे बालाजी से,
सच्ची लगन लगाएगा।
उन भक्तों की नैया बाला,
भव से पार लगाएगा।
मौज करेगा सारा जीवन,
वो अपने परिवार में।
बैठा सज धज के देखो,
अपने दरबार में॥

राम प्रभु का भक्त निराला,
वीर बड़ा बलकारी है।
मनोकामना पूरण उसकी,
जो आता एक बारी है।
प्यार लुटाता है भक्तों पर,
बड़ा नशा है प्यार में।
बैठा सज धज के देखो,
अपने दरबार में॥

‘शिव सुबोध’ मेरे बालाजी की,
महिमा जग से न्यारी है।
प्रेम भाव से रटता जो भी,
दुविधा मिटती सारी है।
लूट ले खुशियां तू भी ‘राहुल’,
आकर के दरबार में।
बैठा सज धज के देखो,
अपने दरबार में॥

राम भक्त हनुमान के जैसा,
देव नहीं संसार में।
बैठा सज धज के देखो,
अपने दरबार में।
बैठा सज धज के देखो,
अपने दरबार में॥

Singer – Rahul Prajapati

Ram Bhakt Hanuman Ke Jaisa Dev Nahin Sansar Mien भजन हमें यह सिखाता है कि यदि हमें जीवन में विजय, शक्ति और सफलता चाहिए, तो हमें भी हनुमान जी की तरह अटूट भक्ति और विश्वास रखना होगा। संकटमोचन हनुमान जी अपने भक्तों की हर परेशानी का निवारण करते हैं और उन्हें साहस, बल और बुद्धि का आशीर्वाद देते हैं। यह भजन हमें प्रेरित करता है कि हम भी हनुमान जी की तरह श्रीराम के चरणों में समर्पित हों और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर सफलता की ओर अग्रसर हों।

Leave a comment